Monday, September 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअंजड में गणेशोत्सव मे लारेंस विश्नोई के पोस्टर हाथ में लेकर नाचने...

अंजड में गणेशोत्सव मे लारेंस विश्नोई के पोस्टर हाथ में लेकर नाचने के वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

बड़वानी: अंजड़ में गणेशोत्सव के समापन पर निकले झांकी चल समारोह के दौरान गेंगस्टर लारेंस विश्नोई का पोस्टर हाथ में लेकर प्रदर्शित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी साजिद उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया के बाद केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया है। दरअसल पुलिस के द्वारा बताया गया कि 26 सितंबर को अंजड़ में गणेशोत्सव के समापन पर झांकी चल समारोह निकाला गया था। इस दौरान 25 वर्षीय साजिद उर्फ गोल्डी पर आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने का आरोप है। दरअसल वायरल वीडियो में युवक गेंगस्टर लारेन्स विश्नोई का पोस्टर हाथ में लेकर चलते नजर आ रहा है तो उसी पोस्टर में दुसरी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगतसिंह की तस्वीर नजर आ रही है।

लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाला आपत्तिजनक पोस्टर

26 सितंबर की रात अंजड़ में गणेशोत्सव के समापन पर विभिन्न झांकियों के साथ चल समारोह निकाला गया था। ठीकरी रोड और राजपुर रोड से निकली झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक द्वारा लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाला आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शित किए जाने की जानकारी सामने आई। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। वीडियो में कुछ युवाओं के हाथों में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के साथ बिश्नोई की तस्वीर वाले पोस्टर दिखाई देने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें: आशुतोष रांका की हिरासत पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- रिहा नहीं किया तो हम भी असम आएंगे

साजिद उर्फ गोल्डी को हिरासत में लिया

पुलिस के मुताबिक समारोह के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था। पोस्टर प्रदर्शित किए जाने की सूचना मिलने के बाद अंजड़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साजिद उर्फ गोल्डी को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन