Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआशुतोष रांका की हिरासत पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- रिहा नहीं किया...

आशुतोष रांका की हिरासत पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- रिहा नहीं किया तो हम भी असम आएंगे

गुवाहाटी: असम की राजधानी गुवाहाटी में 27 सितंबर(रविवार) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी के मुताबिक, ये लोग गुवाहाटी में Regional Volunteers Meeting के लिए जुटे थे। अलग-अलग रिपोर्ट्स में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या अलग बताई गई है; कुछ में 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का जिक्र है।

अभिजीत दीपके ने दी असम आने की चेतावनी

आशुतोष रांका की हिरासत के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि रांका को एक निजी आवास से हिरासत में लिया गया और उस समय उन्हें हिरासत का आधार नहीं बताया गया था।

दीपके ने कहा, कि अगर आशुतोष रांका को रिहा नहीं किया गया तो वह CJP के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का नाम लेते हुए कहा कि जरूरत पड़े तो सभी को गिरफ्तार किया जा सकता है।

रांका बोले- निजी जगह पर करने वाले थे बैठक

आशुतोष रांका ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए? उनका कहना है कि CJP की टीम शांतिपूर्ण तरीके से एक बैठक करने वाली थी, लेकिन सुबह से ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाता रहा। पार्टी का दावा है कि बैठक होने से पहले ही केंद्रीय टीम के सदस्यों और स्थानीय Volunteers को हिरासत में ले लिया गया।

बैठक की जगह बदलने का भी दावा

CJP के अनुसार, गुवाहाटी में यह उसकी पहली Regional Volunteers Meeting थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के मूल Venue को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद बैठक की जगह बदलनी पड़ी। इसके बाद भी बैठक शुरू होने से पहले कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें: नेपाल में फिर कुदरत का कहर: हिमलुंग हिमाल बेस कैंप पर हिमस्खलन, 10 पर्वतारोही और गाइड लापता

हिरासत को लेकर बढ़ा विवाद

मामले के बाद असम में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कांग्रेस, AJP, रायजोर दल और AAP से जुड़े नेताओं ने हिरासत पर सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन