Monday, September 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबुरहानपुर में 64 हजार स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म का इंतजार, बीत गया...

बुरहानपुर में 64 हजार स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म का इंतजार, बीत गया आधा शैक्षणिक सत्र

बुरहानपुर: शैक्षणिक सत्र 2026-27 आधा बीतने को है, लेकिन बुरहानपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 64 हजार स्कूली बच्चों को अब तक यूनिफॉर्म नहीं मिला है. ऐसे में अधिकांश बच्चों को मजबूरन पुरानी यूनिफॉर्म या रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचना पड़ा रहा है. बावजूद अब तक ना तो बच्चों को ड्रेस की राशि मिली, ना ही यूनिफॉर्म मिल पाया. जबकि सभी बच्चों को कब से इंतजार है. बच्चों के माता-पिता ने भी जल्द से जल्द यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की मांग की है.

64 बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बुरहानपुर में भी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म का इंतजार है. वह बिना ड्रेस कोड के रंगीन ड्रेस पहनकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि इस बार शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आधा सत्र बीत चूका है. बावजूद इसके अब तक 64 हजार बच्चों को यूनिफॉर्म से वंचित रहना पड़ा है. पेरेंट सद्दाम शेख ने कहा कि “इस सत्र में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को यूनिफार्म नहीं मिला. जिसके कारण उन्हें रंगीन कपड़े पहनाकर स्कूल भेजना पड़ता है, ऐसे में माता-पिता और छात्र-छात्राओं ने जल्द यूनिफॉर्म या उसकी राशि की मांग की है.

बच्चे भुगत रहे सरकारी नीतियों का खामियाजा

मध्य प्रदेश पालक महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश भगत ने भी सरकार से मांग की है कि स्कूल सत्र शुरू होने से पहले यूनिफॉर्म डिस्ट्रीब्यूसन की नीति तय हो जानी चाहिए. सरकार द्वारा अब तक नीति तय नहीं होने का खामियाजा हजारों सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को भुगतान पड़ रहा है. पालक संघ ने जल्द से जल्द यूनिफॉर्म वितरण करने की शासन से मांग की है.

यह भी पढ़ें: स्कूल बैग नहीं लाने पर छात्र को पीटा ,पैर में रॉड डालना पड़ी, टीचर पर FIR

जल्द यूनिफॉर्म दिलाने की कोशिश

उधर जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी अरविंद धुर्वे ने बताया कि जिलास्तर पर कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. बच्चों के बैंक खाते अपडेट कराए गए हैं. अब जैसे ही शासन से मार्गदर्शन मिलता है, वैसे ही यूनिफॉर्म की राशि छात्रों के खाते में डालनी है. या यूनिफॉर्म सिलाकर देना है.

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन