Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में कल BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, राजनाथ सिंह होंगे...

भोपाल में कल BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, राजनाथ सिंह होंगे शामिल

भोपाल: बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा चार नवबंर को निकाली जाएगी। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसी को लेकर सुबह 10 बजे प्लेटिनम प्लाजा के पास अटल पथ पर सभा होगी, जिसे राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। सभा के बाद बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पैदल न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर बैठक की

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने भोपाल के विधायकों, शहर और ग्रामीण अध्यक्षों सहित चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की हर विधानसभा से 10-10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया।

सीएम डॉ यादव ने दिए निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल के विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

पदयात्रा में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के लिए विधायकों और संगठन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: MP कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले, 23,288 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

सीएम बोले- इंदौर-जबलपुर से बेहतर हो कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में कहा कि भोपाल प्रदेश की राजधानी है और यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं।

इसलिए सभी का प्रयास होना चाहिए कि भोपाल का कार्यक्रम इंदौर और जबलपुर से भी बेहतर हो। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और पदाधिकारियों से जुटने को कहा।

सभा के बाद अटल पथ से शुरू होने वाली पदयात्रा न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचेगी। बीजेपी इस कार्यक्रम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन