Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने 9 साल बाद छोड़ा पद, IPO...

फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने 9 साल बाद छोड़ा पद, IPO पर भी ब्रेक

मुंबई: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है। कंपनी के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने करीब 9 साल तक जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वॉलमार्ट के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट और CEO क्रिस निकोलस ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, उनके पद छोड़ने की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।

कृष्णमूर्ति के इस्तीफे के साथ ही फ्लिपकार्ट की प्रस्तावित शेयर बाजार लिस्टिंग (IPO) को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। करीब 3.51 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन वाली इस कंपनी के IPO को फिलहाल टाल दिया गया है। वॉलमार्ट ने साफ किया है कि उसे कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की कोई जल्दबाजी नहीं है।

2017 में संभाली थी CEO की जिम्मेदारी

कल्याण कृष्णमूर्ति जनवरी 2017 में फ्लिपकार्ट के CEO बने थे। इसके बाद 2018 में उन्हें ग्रुप CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई। उस समय कंपनी के संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल प्रबंधन की जिम्मेदारियों से पीछे हट रहे थे।

इसी साल अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने करीब 16 अरब डॉलर (तत्कालीन लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये) में फ्लिपकार्ट की 77% हिस्सेदारी खरीदी थी। इस बड़े अधिग्रहण के बाद भी कृष्णमूर्ति कंपनी के नेतृत्व में बने रहे।

IPO के लिए भारत शिफ्ट किया था मुख्यालय

फ्लिपकार्ट ने शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी के तहत मार्च में अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत स्थानांतरित किया था। कंपनी का वैल्यूएशन 38 अरब डॉलर से अधिक बताया गया है। हालांकि, वॉलमार्ट ने फिलहाल IPO की योजना आगे बढ़ा दी है। कंपनी की ओर से लिस्टिंग के लिए कोई निश्चित समयसीमा भी नहीं बताई गई है।

वॉलमार्ट का कहना है कि फ्लिपकार्ट की आर्थिक स्थिति मजबूत है। ऐसे में तत्काल IPO लाने के बजाय कंपनी की दीर्घकालिक वृद्धि पर ध्यान दिया जा रहा है।

वॉलमार्ट को पूंजी जुटाने के लिए IPO की जरूरत नहीं

ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में क्रिस निकोलस ने कहा कि वॉलमार्ट के पास इतनी वित्तीय क्षमता है कि उसे नकदी जुटाने के लिए फ्लिपकार्ट का तत्काल IPO लाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इससे कंपनी को बाजार में उतरने के सही समय पर रणनीतिक फैसला लेने और अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने का अवसर मिलता है।

पूर्व कर्मचारियों के शेयर बेचने का रास्ता तलाश रही कंपनी

IPO में देरी का असर फ्लिपकार्ट के पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी पड़ सकता है। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास कंपनी के कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना (ESOP) के तहत शेयर हैं। वे IPO के जरिए अपने शेयर बेचकर निवेश से पैसा निकालने की उम्मीद कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ पूर्व अधिकारियों ने वॉलमार्ट से उनके शेयर खरीदने का अनुरोध भी किया है। हालांकि, निकोलस ने इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं बताया। उन्होंने संकेत दिया कि कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को अपने शेयरों से पैसा निकालने का विकल्प देने के लिए योजना तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गुना जिला अस्पताल में डॉक्टर की कार ने 6 लोगों को कुचला: 9 महीने की गर्भवती महिला और दो बच्चे घायल, दीवार से टकराकर रुकी कार

18% बढ़ी कमाई, घाटा 8,468 करोड़ रुपये

फ्लिपकार्ट के वित्तीय प्रदर्शन पर भी निवेशकों की नजर है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कमाई 18% बढ़कर 1,45,880 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, इस दौरान कंपनी को 8,468 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। पिछले वित्त वर्ष में यह घाटा 8,646 करोड़ रुपये था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन