Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeविदेशथाईलैंड में भीषण रेल हादसा, 22 यात्रियों की मौत

थाईलैंड में भीषण रेल हादसा, 22 यात्रियों की मौत

बैंकॉक। थाईलैंड में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ, जब निर्माणाधीन हाईस्पीड रेलवे की क्रेन चलती यात्री ट्रेन पर गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। सिखियो जिले में उबोन रत्चाथानी जा रही एक यात्री ट्रेन पर अचानक एक विशाल क्रेन गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई।

पुलिस प्रमुख थाचापोन चिन्नावोंग के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हैं। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाए गए वीडियो में ट्रेन के डिब्बे एक ओर पलटे हुए नजर आए और मलबे से धुआं उठता दिखा। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन बचाव दल अब भी डिब्बों में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, क्रेन का उपयोग बैंकॉक से उबोन राचथानी तक प्रस्तावित हाईस्पीड रेलवे लाइन के निर्माण में किया जा रहा था। तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने के कारण क्रेन सीधे चलती ट्रेन पर गिर गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
थाई सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। यह हादसा देश के हालिया वर्षों के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन