भोपाल कोर्ट के पास भीषण टक्कर: मुर्गियों से भरी गाड़ी पलटी, कई की मौत

शेयर करे

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को कोर्ट परिसर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एमपी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और मुर्गियों से भरी एक लोडिंग गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुर्गियों से भरी गाड़ी सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कई मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

बता दें हादसे में कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद सड़क पर मुर्गियां और टूटे पिंजरे बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और मदद की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। साथ ही सड़क पर फैली मुर्गियों और मलबे को हटवाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि एक वाहन द्वारा अचानक मोड़ लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। कोर्ट परिसर के पास लगातार बढ़ता ट्रैफिक भी दुर्घटना का एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *