मुंबई। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित आर्ट एंड ग्लोबल कल्चर एक्सचेंज इवेंट ने ग्लैमर और ग्लोबल डायलॉग दोनों का परफेक्ट संगम पेश किया। इस हाई-प्रोफाइल शाम में बिज़नेस, सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मौजूदगी रही, लेकिन लाइमलाइट बटोरी ईशा अंबानी ने।
क्वीन रानिया के साथ स्टाइल स्टेटमेंट
इवेंट में जॉर्डन की महारानी Queen Rania Al Abdullah भी शामिल हुईं। राउंडटेबल कन्वर्सेशन के दौरान ईशा अंबानी और क्वीन रानिया की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। यह मुलाकात केवल फैशन मोमेंट नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवाद का प्रतीक भी रही।
पीच पैलेट में पावर-एलीगेंस
ईशा ने इस अवसर पर सॉफ्ट-पीच राउंड-नेक टॉप के साथ मैचिंग प्लीटेड स्कर्ट चुनी एक ऐसा सिल्हूट जो मिनिमलिस्टिक होते हुए भी हाई-इम्पैक्ट था। फैशन एक्सपर्ट्स इसे “क्वाइट लक्ज़री” और “ग्लोबल चिक” का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं, जहां स्टाइल बिना शोर किए स्टेटमेंट बनाता है। वहीं ईशा के डायमंड स्टड्स ने पूरे लुक को एलिवेट कर दिया। ज्वेलरी लवर्स के बीच इन ईयररिंग्स की कीमत को लेकर अटकलें तेज हैं। मिनिमल ड्रेसिंग के साथ प्रीमियम जेम्स का यह कॉम्बिनेशन आज के लग्ज़री ट्रेंड्स के साथ पूरी तरह सिंक करता है।
क्वीन रानिया का क्लासिक व्हाइट
क्वीन रानिया ने व्हाइट डिजाइनर टॉप और मैचिंग ट्राउजर में एलीगेंस की मिसाल पेश की। उनका लुक क्लासिक, पॉलिश्ड और डिप्लोमैटिक ग्रेस से भरपूर था—एक ऐसा स्टाइल जो इंटरनेशनल मंचों पर सहजता से फिट बैठता है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग
इवेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। यूजर्स ईशा के “एलीगेंट येट इफर्टलेस” लुक की तारीफ कर रहे हैं। कई कमेंट्स में यह भी कहा गया कि बिना बोल्ड एलिमेंट्स के भी उन्होंने सादगी से ग्लैमर को री-डिफाइन कर दिया।


