खामेनेई के बाद ईरान में नई व्यवस्था: अलीरेजा अराफी बने अंतरिम सुप्रीम लीडर

शेयर करे

तेहरान| अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तेहरान में वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ISNA ने इसकी पुष्टि की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अराफी अंतरिम नेतृत्व परिषद में विधि विशेषज्ञ सदस्य के तौर पर काम करेंगे। यह परिषद संक्रमण काल के दौरान सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारियां संभालेगी और देश के प्रशासनिक व रणनीतिक फैसले लेगी, जब तक नए स्थायी सुप्रीम लीडर का चुनाव नहीं हो जाता।

ईरान के संविधान के अनुसार, इस अंतरिम परिषद में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, मुख्य न्यायाधीश घोलाम-होसैन मोहसिनी-एजेई और गार्जियन काउंसिल का एक धर्मगुरु शामिल होते हैं। खामेनेई के निधन के बाद यही परिषद मिलकर देश की कमान संभालेगी। ईरान अब एक अहम राजनीतिक दौर से गुजर रहा है और पूरी दुनिया की नजर वहां की अगली नेतृत्व प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *