Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP विधानसभा में बदली तस्वीरें! नेहरू, अटल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नेताजी...

MP विधानसभा में बदली तस्वीरें! नेहरू, अटल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नेताजी सुभाष की तस्वीरें फिर होंगी स्थापित

भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले विधानसभा परिसर में व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। साफ-सफाई, रंग-रोगन और साज-सज्जा के बीच सबसे ज्यादा चर्चा विधानसभा के सेंट्रल हॉल में लगाई जा रही नई तस्वीरों को लेकर है।

इस बार विधानसभा परिसर में देश के चार प्रमुख नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरें स्थापित की जा रही हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सेंट्रल हॉल में दिखेगी देश के प्रमुख नेताओं की विरासत

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एक ओर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर लगाई गई है, जिनके ठीक पास पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र स्थापित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अटल बिहारी वाजपेई और उनके समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरें लगाई जा रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र और भारतीय राजनीति के विभिन्न दौरों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

17 साल का इंतज़ार खत्म: देश की सबसे लंबी जल सुरंग बनी विंध्य की नई जीवनरेखा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण

ढाई साल पहले हटाई गई थी नेहरू की तस्वीर

बता दें करीब दिसंबर 2023 में विधानसभा सदन के भीतर स्पीकर की सीट के बाईं ओर लगी पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाकर वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र लगाया गया था। उस समय इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया था। अब मानसून सत्र से पहले नेहरू की तस्वीर विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में दोबारा लगाए जाने से यह विषय फिर चर्चा में आ गया है।

मानसून सत्र से पहले तैयारियां तेज

वहीं 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को देखते हुए विधानसभा भवन में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। परिसर की साफ-सफाई, दीवारों की पुताई, लोकार्पण शिलापट्टों का नवीनीकरण और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं।

इस बार का मानसून सत्र कई अहम मुद्दों के कारण भी खास माना जा रहा है। सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में पेश कर सकती है, जबकि विपक्ष भी विभिन्न जनहित और राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन