रायसेन। जिले की सिलवानी विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 23 किलोमीटर लंबी सड़क वर्ष 2023 में लगभग 14 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी, लेकिन ढाई वर्ष में ही सड़क बिखर चुकी है। सुल्तानगंज से सहजपुरी मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। नगर में जलनिकासी न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और हालात और बिगड़ गए हैं। यह सड़क पचास गांवों को जोड़ती है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। विभागीय अधिकारी ने जांच के बाद कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
14 करोड़ की बनी सड़क ढाई साल में उखड़ी, ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की उठाई मांग


