पुलिस का विशेष कार्यक्रम,सायबर सुरक्षा और ट्रैफिक अवेयरनेस, दोनों का शानदार संगम देखने को मिला

शेयर करे

रफीक कुरैशी
आलीराजपुर ।
पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत बुधवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के बीच एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ सायबर सुरक्षा और ट्रैफिक अवेयरनेस, दोनों का शानदार संगम देखने मिला। भारत सरकार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान को पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के नेतृत्व और अति. पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में
जिलेभर में जोश के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में सायबर सेल टीम के प्रआर. दिलीप चौहान, आर. राहुल और यातायात थाना से सउनि. धमेन्द्र सोमवंशी ने विद्यार्थियों से जुड़कर बताया कि सायबर ठगी, ओटीपी शेयरिंग, फेक लिंक, बैंकिंग फ्रॉड जैसी बातें कैसे एक पल में बड़ा नुकसान करा सकती हैं। यह पहल सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील नागरिकता की शुरुआत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *