Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमहाराष्ट्रतेज रफ्तार कार ने एक ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, रिक्शा...

तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, रिक्शा चालक सहित एक बच्ची की मौके पर मौत

महाराष्ट्र । छत्रपति संभाजीनगर के मोंढा नाका फ्लाईओवर (उड़ान पुल) पर एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक 22 वर्षीय युवक और एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक रिक्शा से उछलकर सीधे नीचे जालना रोड पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग भी घायल बताए जा रहें हैं। दुर्घटना के बाद कार पलट गई और उसका रुख विपरीत दिशा में हो गया।

 

जाने पूरा मामला

यह हादसा मोंढा नाका फ्लाईओवर, छत्रपति संभाजीनगर का बताया जा रहा है। बता दें रिक्शा आकाशवाणी से क्रांति चौक की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा (MH 20 EK 4557) में छह लोग सवार थे। जिसमें से एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार, रिक्शा चालक टक्कर के दौरान उछलकर सीधे नीचे जालना रोड पर जा गिरा और उसकी तत्काल मौत हो गई।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय रिक्शा चालक तुरंत मदद के लिए दौड़े। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेख शारिक और उनके दोस्तों ने घायलों की मदद की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन