आज की नारी ग्रुप ने किया दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में कपड़ों का वितरण

रफीक कुरैशी
आलीराजपुर। आज की नारी ग्रुप की महिलाओं ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक दो स्थित पंचेश्वर मंदिर की गरीब बस्ती में जाकर दीए, तेल, कपड़े, खाने पीने का सामान, घड़ी, उनी कपड़े, आदि वितरित किए। इस दौरान बस्ती की महिलाओं ने उत्साह जताते हुए सामान आदि हंसी खुशी में प्राप्त किए। आज की नारी ग्रुप का दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में इस प्रकार सामग्री वितरण का यह तीसरा साल था। आज की नारी ग्रुप की एडमीन प्रतिभा पंचोली ने बताया कि घरों में रखी हुए अतिरिक्त वस्तुएं व सामग्री जरुरत मंदों को वितरण से दीपावाली पर्व की खुशियों को ग्रुप की महिलाएं साझा करती है। इस नेक कार्य से खुशी व आनंद की अनुभूति होती है। इस आयोजन का नाम खुशियों की चाहत जरुरत मंदों के संग रखा गया है। सामग्री लेने के बाद गरीब बस्ती के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। सभी ने पर्व की शुभकामनाएं भी एक दूसरे को दी। आयोजन में ग्रुप की गरीमा दुबे, नेहा पाठक, किशोरी शाह, शालिनी काबरा, संगीता अगाल, नीलम पटेल, निरजा चंदेल आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *