Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकिसानों ने पलेवा के लिए कलेक्टर से लगाई पानी की गुहार, सेमरी...

किसानों ने पलेवा के लिए कलेक्टर से लगाई पानी की गुहार, सेमरी नदी में पानी छोड़ने की मांग

बेगमगंज: सेमरी नदी किनारे के दर्जनों गांवों के किसान पलेवा के लिए पानी को तरस रहे हैं। नदी सूखने से सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट मंडरा रहा है। इसी को लेकर किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नदी में एक बार पानी छोड़ने की गुहार लगाई है।

दर्जनों गांवों के किसान पहुंचे

कलेक्टर रोहित सिसोनिया के नगर आगमन पर ग्राम महुआखेड़ा, दुर्गानगर, पिपलिया, महगवां टप्पा, नैनविलास, रहटवास, सलैया, शाहपुर-हदाईपुर, खिरिया नारायण दास, हफसीलि इत्यादि क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि उनकी सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि में सेमरी नदी से सिंचाई होती है, लेकिन इस वर्ष सेमरी जलाशय में पानी रुक जाने से नदी का पानी खत्म हो गया है और खेतों में पलेवा नहीं हो पा रहा है।

नहरों में पानी, नदी सूखी

किसानों का कहना है कि सेमरी जलाशय योजना के अंतर्गत नहरों में बराबर पानी दिया जा रहा है, लेकिन नदी सूखी पड़ी होने से नदी किनारे के किसानों के सामने अपनी फसलों में सिंचाई की परेशानी आ रही है। इस वर्ष नदी में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण सभी किसान परेशान हैं। फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

एक बार पानी छोड़ने से बच जाएगी फसल

अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान चाहते हैं कि नदी में एक बार पानी छोड़ दिया जाए, ताकि वे दो-तीन बार फसलों में सिंचाई कर लें। इससे उनकी फसलों में जान आ जाएगी और उत्पादन अच्छा होगा, अन्यथा उनकी फसलें बर्बाद हो सकती हैं।

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कलेक्टर ने किसानों की बात सुनने के बाद इस संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने पर बालिग पति गिरफ्तार, 5 पर पॉक्सो और बाल विवाह का केस

जलाशय में पानी कम होने से समस्या

सेमरी जलाशय परियोजना के सेमरी जलाशय में पानी कम होने के कारण नदी में पानी नहीं छोड़ा गया है, क्योंकि इससे बेगमगंज नगर, गैरतगंज नगर सहित 120 गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस वर्ष बारिश कम होने के कारण जलाशय में पानी कम है, इसलिए समस्या आ रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन