दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर : कई इलाकों में AQI 400 के पार, हालात गंभीर

शेयर करे
नई दिल्ली,  राजधानी दिल्ली में सर्दी के साथ वायु प्रदूषण का कहर जारी है। आज सुबह कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स  400 से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI सुबह के समय 390 के आसपास रहा, जो बेहद ही खराब कैटेगरी में आता है, लेकिन कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर यह सीवियर लेवल को पार कर गया।

सबसे प्रदूषित इलाके:आनंद विहार: AQI 438 (सीवियर),गाजीपुर: AQI 438 (सीवियर),अक्षरधाम: AQI 438 (सीवियर),आईटीओ: AQI 405 (सीवियर),चांदनी चौक: कुछ रिपोर्ट्स में सबसे खराब, 464 तक दर्ज।

कारण और प्रभाव:सर्दी में तापमान गिरने और कोहरे के कारण प्रदू्षण बढता जा रहा हैं। वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य, उद्योगों का उत्सर्जन और आसपास के राज्यों से आने वाला धुआं मुख्य वजहें हैं। इससे दृश्यता कम हो रही है, फ्लाइट्स और ट्रेनें लगातार प्रभावित हो रही हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चे, बुजुर्ग और सांस के मरीज बाहर निकलने से बचें और मास्क पहनें।