थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली में लगाई जमानत याचिका
गोवा। गोवा के चर्चित नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन में 6 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। उसे जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जाया जा सकता है।
गिरफ्तारी के दौरान गुप्ता ने दावा किया, मैं सिर्फ बिजनेस पार्टनर हूँ, ज्यादा जानकारी नहीं है। खबरों के अनुसार वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती था, वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया।
मुख्य आरोपी अब भी फरार
क्लब के वास्तविक मालिक और भाई सौरभ और गौरव लूथरा घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अब तक इस मामले में कुल छह गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता गिरफ्तार


