बालाघाट। ग्राम पंचायत सिघोड़ी में आशा कार्यकर्ता प्रेमलता भगत एक विवाद के चलते चर्चा में हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय पहुंचीं, जहाँ उन्होंने अधिकारियों से मांगें रखीं।
आशा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि बिना पूरी जांच किए आशा कार्यकर्ता को हटाने की कार्रवाई की जा रही है और डॉक्टर को क्लीन चिट मिल गई है। उनका कहना है कि-डॉक्टर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जांच पूरी सबूतों के आधार पर की जाए और प्रेमलता भगत को सेवा से न हटाया जाए।
कार्यकर्ताओं का आरोप
आशा कार्यकर्ता ने कहा कि विभाग के कुछ अधिकारियों का व्यवहार उचित नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी ने आशा कार्यकर्ता को “बेलगाम” कहा, जो गलत है। विभाग के लोग उन्हें “कामवाली” की तरह देखते है। वे हर मरीज, महिला और बच्चे को तुरंत सेवा देती हैं। फिर भी विभाग उन्हें सम्मान नहीं देता।
करेंगे अनशन
आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि- यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी आशा कार्यकर्ता अनशन पर बैठेंगी।


