Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपत्रकार समीम खान पर 25 हजार की सुपारी देकर कराया हमला

पत्रकार समीम खान पर 25 हजार की सुपारी देकर कराया हमला

सिवनी: कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्रकार समीम खान पर सुपारी देकर जानलेवा हमला कराया गया, जिससे पत्रकारों में आक्रोश है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित समीम खान, पिता समीर खान, उम्र 48 साल, निवासी साद कॉलोनी, शहीद वार्ड, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे ज्यारतनाका पुलिया के पास अज्ञात लोगों ने उन पर चाकू से हमला किया। इस पर थाना कोतवाली में 4 सितंबर 2026 को अपराध क्रमांक 781/26, धारा 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पीड़ित और गवाह अजय ठाकरे, रमाकांत राय के बयान लिए गए। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज से पहचान कर संदेही कान्हा उर्फ बिट्टू बैरागी, पिता पंचम बैरागी, उम्र 24 साल, निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, अकबर वार्ड और एक नाबालिग पवन धुर्वे, पिता नंदकिशोर, उम्र 16 साल, निवासी अकबर वार्ड को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में कान्हा उर्फ बिट्टू ने अपने साथियों मानसिंह उर्फ मयंक बघेल और पवन धुर्वे के साथ मिलकर हमला करना कबूल किया। मानसिंह उर्फ मयंक बघेल को 15 सितंबर 2026 को पटना, बिहार से गिरफ्तार किया गया। उसने भी रेकी कर हमले में शामिल होना स्वीकार किया।

हथियार और गाड़ी जब्त

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक्सेस मोपेड जब्त की है। केस में धारा 109(1) BNS और 25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है।

25 हजार की सुपारी ली थी

गिरफ्तार आरोपी कान्हा उर्फ बिट्टू और मानसिंह उर्फ मयंक को 17 सितंबर 2026, से 21 सितंबर 2026, तक पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अजय उर्फ बाबा पांडे, निवासी एकता कॉलोनी, सिवनी के कहने पर 25 हजार रुपये की सुपारी लेकर शमीम खान पर जानलेवा हमला किया गया।

मोबाइल CDR से खुला राज

आरोपियों के मोबाइल नंबर – कान्हा 7049417990, पवन 8889423151, मानसिंह 7000603865 और अजय उर्फ बाबा पांडे 9424951099 की CDR साइबर सेल से निकाली गई। CDR में घटना से पहले और बाद में आरोपियों की आपस में बातचीत होना पाया गया। आपराधिक साजिश के सबूत मिलने पर केस में धारा 61(2) BNS भी जोड़ी गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन