Wednesday, October 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर हमला, चाकू लेकर पहुंचे हमलावर को...

सर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर हमला, चाकू लेकर पहुंचे हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

बेलग्रेड: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में इजराइली दूतावास के बाहर हमले की घटना सामने आई है। बुधवार को एक नाबालिग दो चाकू लेकर दूतावास के बाहर तैनात पुलिसकर्मी के पास पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।

बताया गया कि हमले के दौरान उसने ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया। जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जिससे हमलावर की मौत हो गई।

घटना के बाद सर्बिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देश में सुरक्षा स्तर बढ़ाकर रेड कर दिया गया, जिसे खतरे का सबसे ऊंचा स्तर माना जाता है।

पुलिसकर्मी के सिर पर मामूली चोट आई

सर्बिया के कार्यवाहक गृह मंत्री इविका डाचिच ने बताया कि हमले में पुलिसकर्मी के सिर पर मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद अहम जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी।

AP के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हमलावर पर नजर रख रही थीं। उस पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) का समर्थक होने का शक था। आरोप है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ISIS का काला झंडा भी दिखाया था।

अधिकारियों ने इस घटना की जांच आतंकी हमले के तौर पर शुरू की है। गृह मंत्री के मुताबिक, हमलावर नाबालिग था और उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: इजराइल चुनाव में नेतन्याहू गठबंधन आगे, 84.5% वोटों की गिनती पूरी, सरकार बनाने के लिए अभी भी बहुमत दूर

 दूसरी बार दूतावास के बाहर हमला

बेलग्रेड में इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा कर्मियों पर हमले की यह दो साल में दूसरी घटना है। इससे पहले जून 2024 में एक हमलावर ने क्रॉसबो यानी तीर चलाने वाले हथियार से सर्बियाई पुलिस अधिकारी की गर्दन पर हमला किया था।

इजराइल का दूतावास बेलग्रेड के एक महंगे इलाके में स्थित है। इसके पास ही अमेरिकी दूतावास भी है। इजराइली दूतावास की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक विशेष यूनिट तैनात रहती है। इसके जवानों के पास ऑटोमैटिक हथियार होते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन