नई दिल्ली; भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया पार्टी के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत चल रही है और बीजेपी मुख्यालय, नई दिल्ली में होगी।
चुनाव कार्यक्रम – महत्वपूर्ण तारीखें;19 जनवरी 2026 ,नामांकन दाखिल करने का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny); शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
नाम वापसी; शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक
शाम 6:30 बजे – प्रेस कम्युनिक जारी
नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny); शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
नाम वापसी; शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक
शाम 6:30 बजे – प्रेस कम्युनिक जारी
20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा
कौन बनेगा नया अध्यक्ष?
पार्टी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (बिहार से पूर्व मंत्री) मुख्य और लगभग एकमात्र उम्मीदवार हैं। उनकी निर्विरोध (unopposed) जीत की पूरी संभावना है। यदि ऐसा हुआ, तो वे जे.पी. नड्डा की जगह पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे और पद संभालने वाले सबसे युवा नेता होंगे।


