Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपुलिस के लात मारने से दलित गर्भवती महिला की मौत! चंद्रशेखर आजाद...

पुलिस के लात मारने से दलित गर्भवती महिला की मौत! चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया

नगीना. पुलिस पर दलित गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने से मौत का आऱोप है। जिसे लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सासंद चंद्रशेखर आजाद रावण ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा किया है। उनका कहना है कि शिकोहाबाद क्षेत्र के लभुआ में पुलिस की दबिश के दौरान हुई दबंगई के बाद साढ़े आठ माह की गर्भवती दलित महिला अंजलि की मृत्यु बेहद दुखद और गंभीर मामला है।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

आजाद ने आगे कहा कि, परिजनों का कहना है कि कल रात करीब 11 बजे पुलिस बिना किसी FIR के एक मामले में उसके पति को हिरासत में लेने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने अंजलि को धक्का दिया और उसके पेट में लात मार दी, जिससे वह गिर गई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है। हमारी मांग है कि गर्भवती महिला की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय और उचित आर्थिक सहायता दी जाए। भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी की जिला टीम घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों के साथ है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन