Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशवेनगंगा नदी में डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ और होमगार्ड टीम...

वेनगंगा नदी में डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ और होमगार्ड टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

बालाघाट। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वेनगंगा नदी के जगपुर घाट में एक युवक के डूबने की सूचना मिलने पर होमगार्ड क्यूआरटी एवं एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को दोपहर लगभग 12:50 बजे सूचना मिली कि जगपुर घाट स्थित वेनगंगा नदी में एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही होमगार्ड क्यूआरटी एवं एसडीआरएफ की 7 सदस्यीय टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान शुरू किया।
घटनास्थल पर नदी किनारे एक मोटरसाइकिल, कपड़े एवं चप्पल रखे मिले, जिसके आधार पर टीम ने नदी में तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक का शव नदी से बाहर निकाल लिया।
मृतक की पहचान रघुजी राणा (34 वर्ष) पिता वेंकटेश राणा, निवासी वार्ड क्रमांक 33, हरिओम नगर, बालाघाट के रूप में हुई है। शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में हवलदार रामभरोस वरकड़े, सैनिक धनलाल गौतम, युवराज ठाकरे, योगेश बघेल, आशीष साहू, राजेश धुर्वे, कमलेश मरावी तथा वाहन चालक देवेंद्र गेडाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन