Budget 2026 Women: गांव से शहर तक महिलाओं को मिलेगा अपना रिटेल प्लेटफॉर्म, बजट में लॉन्च हुई SHE-Marts स्कीम

शेयर करे

नई दिल्ली। आम बजट 2026 में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए कई नई पहलें शुरू की गई हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख योजना SHE-Marts (Self Help Entrepreneur Marts) है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना और उन्हें अपना खुद का रिटेल बिजनेस शुरू करने का अवसर देना है।

क्या है SHE-Marts योजना?

SHE-Marts योजना के तहत महिलाओं द्वारा संचालित छोटे रिटेल आउटलेट, मिनी मार्ट, स्टोर रूम और सुपरस्टोर स्थापित किए जाएंगे। इन मार्ट्स में स्थानीय महिलाओं को अपने बनाए हुए उत्पादों को बेचने के लिए एक संगठित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिलेगा।

कौन-कौन से उत्पाद बिक सकेंगे?

  • हथकरघा, हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उत्पाद
  • होममेड फूड और ऑर्गेनिक सामान
  • ब्यूटी और हैंडमेड प्रोडक्ट्स
  • महिला स्टार्टअप्स द्वारा बनाए गए उत्पाद

महिलाओं को क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • सस्ती ब्याज दर पर ऋण (लो-इंटरेस्ट लोन)
  • स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से जुड़ाव
  • मार्केटिंग और ब्रांडिंग में सहयोग
  • बिजनेस ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट सपोर्ट

लखपति दीदी योजना से आगे का कदम

वित्त मंत्री ने बताया कि- लखपति दीदी योजना की सफलता के बाद सरकार अब महिलाओं को सिर्फ आजीविका से आगे बढ़ाकर व्यवसाय की मालिक बनाने पर फोकस कर रही है। SHE-Marts इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे महिलाएं स्वतंत्र रूप से आय अर्जित कर सकेंगी। इसी के साथ ही अन्य महिला-केंद्रित घोषणाएं भी है। जिसमें से मुख्य-

  • हर जिले में वर्किंग और स्टूडेंट गर्ल्स के लिए गर्ल्स हॉस्टल
  • स्टार्टअप्स और महिला-नेतृत्व वाले समूहों को अतिरिक्त समर्थन
  • तटीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन वैल्यू चेन को मजबूत करने की योजना, जिसमें महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी

SHE-Marts योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेगी। यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए नए अवसर खोलने वाली साबित हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *