Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसिरोंज मंडी में सरकारी गेहूं की कालाबाजारी का मामला, 580 बोरी से...

सिरोंज मंडी में सरकारी गेहूं की कालाबाजारी का मामला, 580 बोरी से भरे दो ट्रक हुए जब्त

विदिशा: विदिशा जिले की सिरोंज कृषि उपज मंडी में प्रशासन ने सरकारी गेहूं की कथित कालाबाजारी का मामला पकड़ा है। एसडीएम की कार्रवाई के दौरान 580 बोरी गेहूं से भरे दो ट्रक जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में गेहूं वर्ष 2022-23 की सरकारी खरीदी का बताया जा रहा है। जब्त गेहूं की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।

एक ट्रक से दूसरे में शिफ्ट हो रहा था गेहूं

जानकारी के मुताबिक, सिरोंज मंडी स्थित एक निजी गल्ला फर्म के परिसर में गेहूं को एक ट्रक से दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान एसडीएम ओम नारायण बडकुल को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को रुकवाया।

ये भी पढ़े  रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, आज खाते में आएंगे 1750 रुपये

मौके पर पहुंचे नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने गेहूं की बोरियों की जांच की। बोरियों पर मौजूद पैकिंग, टैग और मार्किंग के आधार पर गेहूं के सरकारी स्टॉक से होने की पुष्टि की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गेहूं शमशाबाद क्षेत्र की भगवानपुर सेवा सहकारी समिति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

चालक से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच जारी

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक वसीम खान ने गेहूं शमशाबाद से लाए जाने की जानकारी दी। उसने इसे एक स्थानीय व्यापारी की फर्म का बताया। हालांकि, प्रशासन अब गेहूं के स्टॉक, परिवहन और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित फर्म के संबंध शमशाबाद नगर परिषद अध्यक्ष भारती माहेश्वरी के परिजन से बताए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

580 बोरी गेहूं जब्त, FIR के निर्देश

एसडीएम ने दोनों ट्रकों सहित 580 बोरी गेहूं जब्त कराकर एसडीएम कार्यालय परिसर में भिजवा दिया। प्रशासन ने जब्त गेहूं की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई है।

मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और राजस्व विभाग के साथ नागरिक आपूर्ति विभाग भी पूरे मामले की जांच कर रहा है।

दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा राशन के हक की आवाज उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

कांग्रेस के संयुक्त सचिव सुरेंद्र रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सरकारी स्टॉक की बोरियों की पहचान की पुष्टि की है।

एसडीएम ओम नारायण बडकुल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गेहूं के स्रोत, परिवहन और इसे बेचने की कथित कोशिश से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन