21 अन्य जोड़ों का भी होगा विवाह, र्कायक्रम प्रदेश के दिग्गज राजनेता सहित संत भी जुटेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव और इशिता आज रविवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लेंगे। इस समारोह में 22 नवदम्पति जोड़े विवाह बंधन बंधकर एकदूजे का थामेंगे हाथ। आयोजन की सादगी और सामाजिक संदेश की व्यापक चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।
समाज को सीएम मोहन यादव का बढ़ा संदेश
प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के बाद भी मोहन यादव अपने पुत्र का विवाह सादगी के साथ सामुहिक विवाह समारोह में कर समाज और प्रदेश की जनता को एक संदेश दे रहे हैं। बिना किसी तामझाम और दिखावे के ही अपने डॉ0 पुत्र का विवाह सामुहिक विवाह सम्मेलन से करना इस बात का द्योतक है कि हमें भी फिजुलखर्ची से बचना चाहिए और सादगी से ही वैवाहिक समारोह का आयोजन करना चाहिए।
शोभायात्रा में शामिल होंगी घोड़ी-बग्घियां, संत देंगे आशीर्वाद
विवाह स्थल के समीप वाकणकर ब्रिज से सामूहिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी दूल्हे घोड़ी पर और दुल्हनें बग्घियों में सवार होंगी। रिश्तेदार बाराती बनकर बैंड-बाजों पर नृत्य करेंगे। समारोह में 8 राज्यपाल, 11 मुख्यमंत्री और देश भर से आए अनेक संत-महात्मा शामिल होने वाले हैं। विवाह स्थल पर 5 विशेष डोम और 22 मंडप बनाए गए हैं। लगभग 25,000 से अधिक अतिथियों के पहुंचने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन में लेंगे सात फेरे


