Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत, FIR...

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

लखनऊ: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ दिए गए बयान का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर उनके खिलाफ तहरीर दी और FIR दर्ज करने की मांग की।

आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित बयान दिया है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव ने तहरीर देकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा, उनके नाम और बांसुरी बजाने की शैली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की तुलना भगवान श्रीराम से करते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश के ‘बदले’ वाले बयान पर योगी का पलटवार, बोले- ‘बबुआ को समझाइए, लोकतंत्र में जनता बदलाव करती है’

भगवान राम और श्रीकृष्ण की अपनी महिमा

प्रवेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व उपहास या तुलना का विषय नहीं है। वे प्रेम, करुणा, न्याय, नीति, साहस और धर्म की स्थापना के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों सनातन धर्म के आराध्य हैं। दोनों के व्यक्तित्व, लीलाओं और आदर्शों का अपना अलग महत्व है।

उन्होंने कहा कि एक भगवान की महिमा बताने के लिए दूसरे के स्वरूप या व्यक्तित्व को कमतर दिखाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज करने और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन