Monday, September 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनई ट्रेनों की मांग को लेकर बालाघाट में कांग्रेस का प्रदर्शन परसवाड़ा...

नई ट्रेनों की मांग को लेकर बालाघाट में कांग्रेस का प्रदर्शन परसवाड़ा विधायक बोले- सांसद की नाकामी से क्षेत्र के साथ भेदभाव 

बालाघाट: रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेल सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया।
जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी और रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का लामता व चांगोटोला में स्टॉपेज, लोकल ट्रेनों के समय पर संचालन और भोपाल, इंदौर व दिल्ली के लिए नई रेल सुविधाएं शुरू करने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से चर्चा की। उनसे रेल सुविधाओं और ट्रेनों के संचालन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई।

अनुभा मुंजारे ने रेल प्रशासन पर लगाए आरोप

बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के बजाय उद्योगपतियों के हितों पर ध्यान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए ट्रेनों को बिना रोके चलाया जा रहा है, जबकि यात्री ट्रेनों को घंटों स्टेशन पर रोका जाता है। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर रेल सुविधाओं को लेकर श्रेय लेने का भी आरोप लगाया।

मधु भगत बोले- लामता और चांगोटोला को स्टॉपेज मिले

परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने कहा कि लामता और चांगोटोला व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होने से व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि ब्रॉडगेज लाइन बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक स्टॉपेज नहीं मिला है। उन्होंने इसे क्षेत्र के साथ भेदभाव बताते हुए इसके लिए सांसद की नाकामी को जिम्मेदार बताया।

यह भी पढ़ें: सचिन के बड़े रिकॉर्ड तक पहुंचे विराट कोहली, 200 पारियां पहले पूरे किए 60 शतक

इंटरसिटी के दोनों जगह स्टॉपेज की मांग

कांग्रेस विधायकों ने जबलपुर से रायपुर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का लामता और चांगोटोला में स्टॉपेज देने की मांग की। इसके साथ ही लोकल ट्रेनों का समय पर संचालन और अन्य शहरों के लिए नई रेल सुविधाएं शुरू करने की मांग रखी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन