Monday, September 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसरकार से पक्का मकान नहीं मिला तो पानी की टंकी पर चढ़...

सरकार से पक्का मकान नहीं मिला तो पानी की टंकी पर चढ़ गया पूरा परिवार

शिवपुरी: नगर के मनियर बायपास पर सोमवार को एक परिवार 9 माह के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार का आरोप था कि वह 25-30 साल से सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहा है। अब पक्का मकान बनाने से कुछ लोग उसे रोक रहे हैं।

परिवार ने कार्रवाई नहीं होने पर टंकी से नीचे नहीं उतरने की बात कही। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद परिवार टंकी से नीचे उतर आया।

पत्नी, मां और 9 माह के बेटे के साथ टंकी पर चढ़ा

मनियर निवासी पवन जाटव अपनी पत्नी सपना जाटव, मां रामश्री जाटव और 9 माह के बेटे इशांक जाटव के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया था। पवन ने आरोप लगाया कि वह करीब 25-30 साल से इसी जगह झोपड़ी बनाकर रह रहा है। लेकिन इसके बाद भी अतर सिंह धाकड़, राम स्वरूप धाकड़ और अन्य लोग उसे मकान बनाने से रोक रहे हैं।

पवन ने बताया कि उसे लगातार धमकाया जा रहा है। उसने पुलिस में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। पवन ने कहा कि जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा। वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा।
पवन ने यह भी आरोप लगाया कि उसके मामा रामभजन को पुलिस पकड़कर ले गई थी। इसके बाद उसने परिवार के साथ पानी की टंकी पर चढ़ने का कदम उठाया।

प्रशासन और SDRF टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा भी मौके पर पहुंचे। परिवार से नीचे उतरने की अपील की।

सुरक्षा के लिए SDRF की टीम को भी बुलाया गया। टीम जाल और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक परिवार को समझाने केबाद प्रशासन ने उसे आश्वासन दिया। इसके बाद पवन और उसका परिवार पानी की टंकी से नीचे उतर आया।

यह भी पढ़ें: WPL 2027 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB से मुंबई तक जानिए किसने किन खिलाड़ियों को रखा साथ

प्रशासन ने आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया

तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि परिवार सरकारी जमीन पर मकान बनाना चाहता था। परिवार को समझाइश दी गई है। उसे आवास योजना का लाभदिलाने का भरोसा भी दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन