भोपाल: वोट चोरी के मामले पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस दहशरा पर केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी। रावण की जगह ‘ज्ञानेश कुमार’ का पुतला जलाएगी। जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी की बैठक में यह निर्देश दिए गए है। वहीं 1 और 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने के भी निर्देश दिए गए।
एमपी कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। यह मीटिंग ऑनलाइन ZOOM के जरिए हुई थी। बैठक में पार्टी ने नेताओं को कई अहम निर्देश दिए है। मध्य प्रदेश में दहशरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी। जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को यह निर्देश मिले हैं।
26 नवंबर को कांग्रेस दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम करेगी
इसके अलावा 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में रैली है। 26 नवंबर को कांग्रेस दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम करेगी। 26 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्षों को टारगेट दिया गया है। 25 नवंबर को तमाम जिला अध्यक्षों को एक लाख लोगों के साथ ग्वालियर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। 25 नवंबर को नेता-कार्यकर्ता ग्वालियर से एक साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने के निर्देश
रतलाम जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने बताया कि दहशरे पर जिला कांग्रेस कमेटियों को ‘ज्ञानेश कुमार’ का पुतला दहन करने के निर्देश दिए है। ज्ञानेश कुमार हमारे देश के लिए रावण साबित हो रहे है। उन्होंने 13 करोड़ वोटों को वोटर लिस्ट से हटा दिया है। इसे लेकर दहशरा पर ज्ञानेश कुमार को पुतला फूकेंगे।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री शिवराज ने लॉन्च किया ‘एग्री वेलफेयर पोर्टल’, अब मोबाइल पर लाइव मिलेगी खेती-किसानी की हर जानकारी
हर जिले में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
हर्ष ने बताया कि इसी तरह 25 नवंबर को वोट चोरी के खिलाफ हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। दिल्ली में बड़ा कार्यक्रम होना है। राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। 25 नवंबर को यह तय किया जाएगा कि हम उस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कैसे जाए, वोट चोरी की लड़ाई लगातार सड़कों पर लड़ रहे हैं।

