Monday, October 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर के पारले बिस्किट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, सभी कर्मचारी सुरक्षित...

जबलपुर के पारले बिस्किट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, सभी कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, कई किलोमीटर दूर से धुएं का काला गुबार दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि ज्वलनशील सामग्री होने के चलते आग तेजी से फैल गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

यह पूरा मामला अधारताल थाना क्षेत्र का है। जहां रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील सामग्री होने के चलते लपटें तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची

आगजनी देख वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना के बाद सबसे पहले फैक्ट्री के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में दशहरे पर निकलेगी महाकाल की सवारी: ड्रोन से बरसाए जाएंगे 500 किलो फूल

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

गनीमत रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पूरी तरह से आग बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन लग सकेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन