Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउपचुनाव से पहले अपराधियों पर सख्ती, दतिया पुलिस ने नष्ट किए 628...

उपचुनाव से पहले अपराधियों पर सख्ती, दतिया पुलिस ने नष्ट किए 628 हथियार

दतिया: विधानसभा उपचुनाव-2026 से पहले कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से दतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से जब्त आग्नेय हथियारों का विनष्टीकरण किया। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में 628 हथियारों को रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

2007 से जब्त हथियार किए गए नष्ट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये हथियार वर्ष 2007 से विभिन्न आपराधिक मामलों में जब्त किए गए थे। न्यायालय की अनुमति और जिला दंडाधिकारी के आदेश के बाद सभी हथियारों के विनष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

बता दें कार्रवाई के दौरान देशी कट्टे, अधिया, बंदूकें और अन्य आग्नेय हथियारों को मशीनों और रोड रोलर की मदद से पूरी तरह नष्ट किया गया, ताकि उनका दोबारा किसी भी प्रकार से उपयोग न हो सके।

चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस

एसडीओपी पूनम चंद्र यादव ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

दतिया पुलिस का कहना है कि उपचुनाव के मद्देनज़र जिले में सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन