Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतीन ग्रामीणों ने गणेश प्रतिमा फेंककर खंडित की, गांव में तनाव, पुलिस...

तीन ग्रामीणों ने गणेश प्रतिमा फेंककर खंडित की, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

टीकमगढ़: जिले के मबई गांव में गणेश प्रतिमा खंडित कर दी गई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मबई गांव में टीकमगढ़-जतारा रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे स्थानीय लोगों ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। बुधवार रात करीब 9 बजे कुछ युवकों ने शराब के नशे में पंडाल में रखी प्रतिमा को फेंककर खंडित कर दिया।

इन पर लगा आरोप

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि गांव के ही प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार और भागचंद अहिरवार ने यह घटना की है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने प्रतिमा खंडित करने के साथ पंडाल में मौजूद लोगों से मारपीट भी की।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की खबर मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। खबर मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

ये भी पढ़े:

अधिकारी क्या बोले?

एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। समिति के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति बनी रहे। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन