Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलेंगे दीये, लेकिन दूषित पानी से हुई मौतों...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलेंगे दीये, लेकिन दूषित पानी से हुई मौतों पर कब जलेंगे दीये?

भोपाल: कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि आज वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाएंगे, लेकिन उन्हें अपनी ही पार्टी की सरकार के दौरान हुई उन मौतों की स्मृति में भी दीये जलाने चाहिए, जिन पर आज तक जवाबदेही तय नहीं हुई है।

दूषित पानी से मौत के लिए दीया जलाना चाहिए

पटेल ने कहा कि एक दीया इंदौर के उन 35 लोगों के लिए जलाया जाना चाहिए, जिनकी दूषित पानी से मौत हुई। एक दीया सागर के उन 33 लोगों के लिए, जिनकी जहरीली शराब से मौत होने का स्थानीय दावा सामने आया, जबकि प्रशासन ने 18 मौतों की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि एक दीया छिंदवाड़ा के उन 30 बच्चों की स्मृति में भी जलाया जाना चाहिए, जिनकी मौत जहरीले कफ सिरप से हुई। एक दीया बालाघाट के उन 35 आदिवासी बच्चों के लिए भी जलना चाहिए, जिनके परिवार आज भी न्याय और जवाबदेही का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े:दो युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

मासूम बच्चों को भी याद किया जाना चाहिए

वहीं पटेल ने आगे कहा कि इंदौर के उन मासूम बच्चों को भी याद किया जाना चाहिए, जिनकी अस्पताल में चूहों के काटने के बाद मौत हुई। साथ ही रीवा की बहन कल्पना मिश्रा और उनके बच्चे की स्मृति में भी एक दीया जलाया जाना चाहिए।

कमलेश्वर पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रोशनी जरूर कीजिए, लेकिन मध्य प्रदेश के उन घरों का अंधेरा भी देखिए, जहां अपनों को खोने वाले परिवार आज भी जवाब और न्याय का इंतजार कर रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन