Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsTMC के 10 विधायकों पर अयोग्यता की कार्रवाई, विधानसभा सचिवालय का नोटिस

TMC के 10 विधायकों पर अयोग्यता की कार्रवाई, विधानसभा सचिवालय का नोटिस

कोलकाता:पश्चिम बंगाल विधानसभा ने काफी देर के बाद आखिरकार पार्टी छोड़ने वाले 10 तृणमूल विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की है। विधानसभा ने नोटिस का चाबुक चलाते हुए बागी गुट से जुड़े 10 विधायकों से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। इस कदम से सदन में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी, फिरहाद हकीम, अरूप रॉय और जावेद खान जैसे बड़े क्षत्रपों की विधानसभा सदस्यता पर तलवार लटक गई है।

बागी विधायकों को नोटिस मिलने से सियासत फिर गरमाई

पश्चिम बंगाल में बागी विधायकों को नोटिस मिलने से सियासत फिर गरमा गई है।TMC पार्टी में हुई टूट के बाद ममता बनर्जी गुट की याचिका पर बड़ा एक्शन लेते हुए विधानसभा सचिवालय ने बागी गुट के 10 कद्दावर विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इन सभी से सात दिनों के भीतर लिखित जवाब तलब किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते क्यों न उनकी विधायकी रद्द कर दी जाए।

जवाब देने के लिए सात दिन की डेडलाइन दी गई

विधानसभा स्पीकर ने ये नोटिस एंटी-डिफेक्शन कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग वाली शिकायतों के आधार पर जारी किए हैं। उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन की डेडलाइन दी गई है। इस कदम ने पार्टी पर नियंत्रण को लेकर दोनों गुटों के बीच जारी तीखी लड़ाई को औपचारिक कार्यवाही में बदल दिया है।

ये भी पढ़े:भारत बन सकता है ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, IMF के डिप्टी MD नाइजेल क्लार्क ने गिनाई देश की ताकत

TMC ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिट पिटीशन फाइल की थी

TMC ने ‘दलबदलू’ विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग स्पीकर को लेटर लिखकर की थी। जिस पर कोई भी कारवाई न होने पर ममता खेमे द्वारा सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक रिट पिटीशन फाइल की गई। इस केस के फाइल होने के कुछ ही समय बाद खबर आई कि स्पीकर ने सात दिन की डेडलाइन देते हुए एक नोटिस जारी किया

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन