Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइलेक्शन कमीशन विवाद पर MP कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी प्रदर्शन

इलेक्शन कमीशन विवाद पर MP कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी प्रदर्शन

भोपाल: चुनाव आयोग को लेकर जारी घमासान के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया है कि 28 सितंबर को कांग्रेस पार्टी इलेक्शन कमीशन (चुनाव आयोग) के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इन आरोपों और प्रदर्शन को हार की बौखलाहट करार दिया है।

भोपाल में इलेक्शन कमीशन का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि 28 सितंबर को भोपाल में मुख्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर का घेराव किया जाएगा, साथ ही सभी जिलों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। जीतू पटवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी

पटवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा, जो अधिकारी या कर्मचारी सरकार की चापलूसी करेगा, उसे वैसा ही जवाब मिलेगा। हम सरकार आने का इंतजार नहीं करेंगे, उनके व्यवहार का तत्काल वैसा ही जवाब दिया जाएगा, चाहे वह एसपी हों, कलेक्टर हों, राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी हों या केंद्रीय निर्वाचन आयोग के। उन्होंने कहा कि पंचायत के चुनाव हमेशा बैलट पेपर से होते आए हैं और आगे भी बैलट पेपर से ही कराए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें:स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, कांग्रेस ने यूपी से दूर रखने पर उठाए सवाल

बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने तीखा हमला बोला

कांग्रेस के आरोपों और प्रदर्शन के ऐलान पर बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाना लोकतंत्र का सीधा अपमान है। अगर कांग्रेस के पास कोई पुख्ता सबूत हैं, तो उन्हें सामने लेकर आना चाहिए। पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार मिल रही हार से हताश हो चुके हैं और पूरी कांग्रेस पार्टी बौखलाहट में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन