Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्पेन के जंगल में आग;12लोगों की मौत,19अब भी लापता

स्पेन के जंगल में आग;12लोगों की मौत,19अब भी लापता

स्पेन:दक्षिणी क्षेत्र एंडालूसिया के लॉस गैलार्डोस में शुक्रवार को लगी भीषण जंगल की आग ने भारी तबाही मचा दी है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग अब भी लापता हैं। आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रहा है।

रॉयटर्स के अनुसार,आग इतनी तेजी से फैली कि एक कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। वहीं सात अन्य लोगों के शव भी मिले हैं, जिन्होंने निर्धारित निकासी मार्ग छोड़कर दूसरे रास्ते से भागने की कोशिश की थी। अधिकारियों का कहना है, कि अगर लोग सुरक्षा निर्देशों का पालन करते तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।

आग कैसे लगी?

शुरुआती आशंका है कि बिजली की गिरी हुई तार से आग भड़की, लेकिन बिजली कंपनी एंडेसा ने इस दावे को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है, कि जिस लाइन की बात की जा रही है उसमें बिजली का प्रवाह ही नहीं था। ऐसे में आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

ये भी पढ़े मोदी-लक्सन की बड़ी घोषणा: भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा न्यूजीलैंड

2005 के बाद सबसे बड़ा हादसा

12 मौतों के साथ यह 2005 के बाद स्पेन की सबसे घातक जंगल की आग बन गई है। इससे पहले 2005 में ग्वाडालाहारा में लगी आग में 11 फायरफाइटरों की जान गई थी।

राहत अभियान जारी

आग पर काबू पाने के लिए करीब 150 फायरफाइटर और सेना की इमरजेंसी यूनिट लगातार अभियान चला रही है। एंडालूसिया के आपातकाल प्रमुख एंटोनियो सान्ज ने बताया कि मृतकों में एक स्पेनिश नागरिक और कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। मेयर बोले- ‘ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा’

लॉस गैलार्डोस के मेयर फ्रांसिस्को मिगुएल रेयेस ने कहा कि यह उनके क्षेत्र की सबसे भयावह आग है। उनके मुताबिक पूरा इलाका ऐसा दिख रहा है, मानो यहां बमबारी हुई हो। दूसरी ओर, कई परिवार सोशल मीडिया के जरिए अपने लापता परिजनों की तलाश कर रहे हैं।

हीटवेव से बढ़ा खतरा

यूरोपियन फॉरेस्ट फायर इंफॉर्मेशन सिस्टम के अनुसार, इस साल स्पेन में अब तक करीब 57 हजार हेक्टेयर जंगल जल चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण पूरे यूरोप में जंगल की आग का खतरा तेजी से बढ़ा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के चलते हीटवेव पहले की तुलना में अधिक लंबी, तीव्र और बार-बार आने लगी हैं जिससे ऐसे हादसों का जोखिम लगातार बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन