जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि,सरकार ने हमारी योजनाओं को बंद कर दिया, उसको लेकर लोगों में आक्रोश है। गांव-गांव में हमारी योजनाएं बहुत पॉपुलर थीं। प्रदेश के पंचायत चुनावों में गांव की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। सरकार ने हमारी योजनाओं को बंद कर दिया, उसको लेकर लोगों में आक्रोश है। क्योंकि गांव-गांव में हमारी योजनाएं बहुत पॉपुलर थीं।
तमाम स्कीमें इन्होंने बर्बाद कर दीं
गहलोत ने कहा, गरीबों, दलितों, पिछड़ों के लिए जो सोशल सिक्योरिटी की स्कीम थी, वो तमाम स्कीमें इन्होंने बर्बाद कर दीं। ये समझ के परे है।
अब इन्होंने जो जुमले बोले हैं कि किसान तो 20-25 दिन ही काम करता है, मुख्यमंत्री को ये बात नहीं बोलनी चाहिए थी। इसका किसानों, गरीबों, गांवों में रिएक्शन है कि 20-25 दिन ही काम करते हैं। फिर बाकी हम क्या करते हैं? इसलिए गांव वाले इनको इस चुनाव में सबक सिखाएंगे और कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 2 उम्मीदवार: पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट
इन्होंने पूरी तरह से गुंडागर्दी की है
गहलोत ने कहा- नगर निकाय के चुनावों में इन्होने पूरी तरह से गुंडागर्दी की है, पुलिस से छापे डलवाए, प्रशासन का दुरुपयोग किया। ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी, लोगों में आक्रोश है। मैं समझता हूं कि इसके नजीते आज नहीं तो कल भुगतने पड़ेंगे।

