दूरी बनाने पर प्रेमिका ने व्यायाम प्रशिक्षक प्रेमी को चाकू से गोदा

शेयर करे

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रिश्तों के कत्ल की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर केवल इसलिए प्राणघातक हमला कर दिया क्योंकि वह उससे दूरी बनाने की कोशिश कर रहा था। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय वेणुगोपाल के रूप में हुई है, जो पेशे से व्यायाम प्रशिक्षक (जिम ट्रेनर) है।
बदले की भावना ने युवती को बनाया अपराधी
पुलिस के अनुसार, वेणुगोपाल और 30 वर्षीय सुधा पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध में थे। बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते वेणुगोपाल ने संबंध समाप्त करने का मन बना लिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर सुधा ने उसे वार्ता के लिए अपने आवास पर बुलाया और विवाद बढ़ने पर चाकू से उस पर कई वार कर दिए।
थाने में पहुंच कर किया आत्मसमर्पण
वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित युवती ने स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घायल वेणुगोपाल को तत्काल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *