भोपाल। गौहरगंज में हुई दिल दहलादेनी वाली मासमू के साथ घटना के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का अधिकृत बयान अआया है। उन्होंने कहा हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है और शासन की व्यवस्थाओं के साथ मिलकर अपने ढंग से जीवन जिए, लेकिन जो इन व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उनसे निपटना जानती है कानून में भी ऐसे प्रावधान हैं। जिस सलमान ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, हमारी पुलिस उसको छोड़ने वाली नहीं थी।
क्या था मामला
बीते सप्ताह राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले अंतर्गत तहसील गौहरगंज के ग्राम पांजरा में हुई मासूम के साथ दरिंदगी ने समूचे प्रदेश को हिला दिया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग और पुलिस में जमकर खींचतान भी देखने को मिली। हालांकि 6 दिन बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को भोपाल के गांधीनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलमान को धरदबोचा।
एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी
पुलिस की पकड़ में आने के बाद पुलिस द्वारा भोपाल से गौहरगंज ले जाते समय भोजपुर के समीप ग्राम कीरतपुर में आरोपी ने भागने की कोशिश की थी जिसके बाद हुए शाॅर्ट एनकाउंटर आरोपी जख्मी हो गया। जिसके बाद आरोपी को पहले जेपी और पिफर हमीदिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पूर्ण स्वस्थ्य होने के बाद ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
मददगार भी नहीं बच पाएंगे, पुलिस कर रही जांच
नर्मदापुरम पुलिस महानिरिक्षक मिथलेश कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा है कि आरोपी के फरारी के दौरान जिन भी लोगों ने मदद की है उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि घटना 21 नबंवर की शाम को घटी थी और आरोपी पुलिस की पकड़ में 28 नबंवर की मध्य रात्रि आया। इस दौरान आरोपी सलमान उर्फ नजर कहां रहा और किस-किस ने उसकी मदद की है, प्रदेश की पुलिस उसकी गहनता के साथ जांच कर रही है।


