विकास दुबे पर आधारित वेब सीरीज ‘UP 77’ को हरी झंडी,दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगाने से किया इनकार

शेयर करे

दिल्ली ; दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित बताई जा रही वेब सीरीज ‘UP 77’ की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था, लेकिन निर्माताओं के पक्ष को ध्यान में रखते हुए रिलीज में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्णय लिया।याचिका विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने दायर की थी, जिसमें सीरीज को उनकी निजता और परिवार की गरिमा का उल्लंघन बताते हुए रिलीज रोकने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस सचिन दत्ता ने पूछा कि क्या यह पूरी तरह काल्पनिक कहानी है? निर्माताओं के वकील ने कोर्ट को डिस्क्लेमर दिखाया और बताया कि वेब सीरीज के लिए किसी प्रमाणन की आवश्यकता नहीं है, साथ ही मुख्य किरदार का नाम ‘विशाल दुबे’ रखा गया है, जो वास्तविक नाम से अलग है।

 विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने दायर की थी याचिका,

हाईकोर्ट ने गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित बताई जा रही वेब सीरीज ‘UP 77’ की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था, लेकिन निर्माताओं के पक्ष को ध्यान में रखते हुए रिलीज में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्णय लिया।याचिका विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने दायर की थी, जिसमें सीरीज को उनकी निजता और परिवार की गरिमा का उल्लंघन बताते हुए रिलीज रोकने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस सचिन दत्ता ने पूछा कि क्या यह पूरी तरह काल्पनिक कहानी है? निर्माताओं के वकील ने कोर्ट को डिस्क्लेमर दिखाया और बताया कि वेब सीरीज के लिए किसी प्रमाणन की आवश्यकता नहीं है, साथ ही मुख्य किरदार का नाम ‘विशाल दुबे’ रखा गया है, जो वास्तविक नाम से अलग है।

याचिकाकर्ता की ओर से वकील ने तर्क दिया कि प्रोमो में इसे ‘भारत का सबसे चर्चित एनकाउंटर’ बताया गया है, जिससे परिवार की बदनामी होगी। सीरीज में विकास दुबे की शादीशुदा और निजी जिंदगी को बिना अनुमति दिखाया जा रहा है, जो नुकसान पहुंचाएगा।

प्रोड्यूसर के वकील ने कहा कि यह मटेरियल पब्लिक डोमेन से लिया गया है। और हम इसे डिस्क्लेमर में जोड़ देंगे।

कोर्ट ने रिकॉर्ड किया कि विरोधी वकील का कहना है कि यह पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है और किसी भी व्यक्ति के जीवन पर आधारित नहीं है। वेब सीरीज के प्रोड्यूसर डिस्क्लेमर में यह बात साफ़ करके याचिकाकर्ता की आशंका को दूर करने को तैयार हैं। और इसको लेकर प्रोड्यूसर हाईकोर्ट मे एक हलफनामा भी दाखिल करेगा।