गुजरात। बनासकांठा जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें राजस्थान से लौट रही एक इनोवा कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3-4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पाली और सिरोही जिले के निवासी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
स्थानिय लोगो के अनुसार मिनी ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड से आकर राजस्थान से जा रही इनोवा कार को टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, और कई लोग कार में फंस गए। कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3-4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


