पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, 3 निलंबित, पूर्व सिविल सर्जन को नोटिस

शेयर करे

सतना; मध्य प्रदेश के सतना जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के गंभीर मामले में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। डॉ. योगेश भरसट (आईएएस), सीईओ आयुष्मान भारत की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह एक्शन लिया गया। रिपोर्ट में ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने के बाद जिला अस्पताल सतना के ब्लड बैंक प्रभारी समेत तीन अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

निलंबित किए गए अधिकारियों में शामिल हैं:

डॉ. देवेंद्र पटेल (पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी)

राम भाई त्रिपाठी (लैब टेक्नीशियन)

नंदलाल पांडे (लैब टेक्नीशियन)

कारण बताओ नोटिस जारी किया
इसके अलावा, जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।उन्हें लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, और यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है