उज्जैन। बच्चे जो जिद के लिए हमेशा जाने जाते हैं, लेकिन जब यही बच्चे पक्षियों की सुरक्षा में अपना ध्यान केंद्रित करें तो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। उज्जैन नगर से ऐसी ही सुखद खबर सामने आई है। जहां चाइना डोर ओर माझे (Chinese Manjha ban India 2026) के उपयोग नहीं करने की शपथ लेकर बच्चों पक्षियों के हित में ठोस कदम उठाया है।
लगातार आसमान में स्वच्छंद उड़ान भरने वाले पक्षियों (Bird safety kite string India ) के लिए काल बन रहे चाइना डोर और माझे के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस लगातार अभियान (Police campaign against #Chinese# manjha) चला रही है। अभियान की सफलता उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में सामने आई। जहां पुलिस द्वारा सोमवार को शहरभर में जागरूकता एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वज्र वाहन, ड्रोन कैमरे और माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से दुकानदारों और आम नागरिकों को चाइनीस मांझा के जानलेवा खतरों से अवगत कराया गया।
इस मौके पर पुलिस द्वारा बच्चों को सुरक्षित पतंगबाजी की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि चाइना डोर का उपयोग आमजन, वाहन चालकों और पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक है।
क्या कहती है पुलिस
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति चाइना डोर का उपयोग या विक्रय न करे। यह कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पक्षियों की सुरक्षा में बच्चों ने ली चाइनीस माझे को उपयोग नहीं करने की शपथ, पुलिस का जागरूकता अभियान लाया रंग


