Tuesday, September 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCM मोहन ने नवनिर्मित ‘महाकाल लोक थाना’ का किया लोकार्पण

CM मोहन ने नवनिर्मित ‘महाकाल लोक थाना’ का किया लोकार्पण

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्वप्रसिद्ध भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उज्जैन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन स्थित महाकाल लोक पार्किंग एवं अन्न क्षेत्र के समीप बने नव-निर्मित “महाकाल लोक थाना” का विधिवत लोकार्पण किया।

व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी

नवनिर्मित महाकाल लोक थाना, महाकाल लोक पार्किंग और अन्न क्षेत्र के बिल्कुल समीप स्थित है। इस थाने की स्थापना का मुख्य उद्देश्य महा मंदिर और महाकाल लोक परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित अनुभव प्रदान करना है। परिसर के आसपास पुलिस बल की सुलभ और त्वरित उपलब्धता से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में पैतृक मकान तोड़ने खुद CM मोहन यादव ने चलाई कुदाल, भावुक हुए

 त्वरित सहायता पर रहेगा विशेष फोकस

इस नए पुलिस थाने की प्राथमिकताओं में महाकाल लोक तथा आसपास के प्रमुख श्रद्धालु क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण कसना और किसी भी आपातकालीन या आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना शामिल है।

लोकार्पण के दौरान संदेश दिया गया कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकारात्मक अनुभव लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटे, इसी संकल्प के साथ यह नया थाना कार्यरत रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन