Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल: मीराबाई चानू...

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल: मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 198 KG वजन उठाया

नागोया: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। मीराबाई ने 23 सितंबर 2026,(बुधवार) को महिलाओं की 49 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही भारत का एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग मेडल का 28 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।

कुल 198 KG वजन उठाया

मीराबाई ने स्नैच में 87 KG और क्लीन एंड जर्क में 111 KG का सर्वश्रेष्ठ वजन उठाया। इस तरह उनका कुल वजन 198 KG रहा और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नॉर्थ कोरिया की री सोंग गम ने कुल 215 KG वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता।

मीराबाई के करियर में यह उनका पहला एशियन गेम्स मेडल है। पिछले एशियन गेम्स में वह चौथे स्थान पर रही थीं और चोट के कारण अपना आखिरी क्लीन एंड जर्क प्रयास पूरा नहीं कर सकी थीं। इस बार उन्होंने पोडियम पर जगह बनाकर अपने करियर की एक बड़ी कमी पूरी कर ली।

बड़े टूर्नामेंट में लगातार सफलता

मीराबाई इससे पहले ओलिंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर जीता था। 2017 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वह गोल्ड मेडलिस्ट रही थीं, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनके नाम कई गोल्ड मेडल हैं।

यह भी पढ़ें: MP में आज ‘नो-UPI डे’: ₹2,000 से ज्यादा का UPI भुगतान नहीं लेंगे व्यापारी, स्कैनर पर काला कपड़ा लगाकर विरोध

शूटिंग में भी भारत को दो ब्रॉन्ज

23 सितंबर 2026,(बुधवार)को शूटिंग से भी भारत को मेडल मिले। महिलाओं के स्कीट टीम इवेंट में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की टीम ने कुल 331 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज जीता।

पुरुष स्कीट टीम इवेंट में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने कजाकिस्तान को शूट-ऑफ में पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

वहीं, सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का इस खेल में पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का कर दिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन