Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्रीन बेल्ट में प्रभावशाली लोगों के फार्म हाउस

ग्रीन बेल्ट में प्रभावशाली लोगों के फार्म हाउस

भोपाल: पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील केरवा डैम रोड, भदभदा-सीहोर रोड और कोलार रोड के आसपास लो डेंसिटी एरिया में निर्माण की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव है। इनमें बरखेड़ी कलां, बरखेड़ी खुर्द, मेंडोरा, मेंडोरी, खुदागंज, चिचली, नयापुरा, गेहूंखेड़ा, दौलतपुर, बैरागढ़ चिचली, चंदनपुरा, प्रेमपुरा और सेवानिया गौड़ के चिह्नित हिस्से शामिल हैं। इन इलाकों के कई गांवों में प्रभावशाली लोगों के फार्म हाउस हैं।

मास्टर प्लान-2031 के ड्राफ्ट में यहां एफएआर 0.06 था। यानी 1,000 वर्गमीटर के प्लॉट पर सभी मंजिलें मिलाकर अधिकतम 60 वर्गमीटर निर्माण का प्रावधान था। नए मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट में बेस एफएआर 0.15 रखा गया है, यानी 150 वर्गमीटर निर्माण हो सकेगा। प्रीमियम एफएआर लेने पर यह 0.30 यानी 300 वर्गमीटर तक पहुंच जाएगा।

इस तरह अधिकतम निर्माण की सीमा पुराने ड्राफ्ट के मुकाबले 5 गुना हो जाएगी। हालांकि प्लॉट कम से कम 1,000 वर्गमीटर का होना जरूरी होगा और इमारत की ऊंचाई अधिकतम 7.5 मीटर ही रखी जा सकेगी।
9 मीटर सड़क पर क्लीनिक-छोटी दुकान भी खोल सकेंगे लो डेंसिटी एरिया में 9 मीटर या इससे चौड़ी सड़क पर क्लीनिक, केमिस्ट, एटीएम, आंगनवाड़ी, डे-केयर, दूध बूथ, फल-सब्जी दुकान, प्ले-स्कूल और योग केंद्र जैसी सीमित गतिविधियां भी हो सकेंगी।

बड़े तालाब के किनारे तीन क्षेत्र, निर्माण बैन

ड्राफ्ट में बड़े तालाब के आसपास 19,163.50 हेक्टेयर क्षेत्र को 3 जोन (भोजताल इन्फ्लुएंस जोन-BIZ) में बांटकर निर्माण और गतिविधियों की सीमा तय की गई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल की शीतलदास की बगिया में गंदगी पर सवाल, पितृपक्ष में तर्पण करने पहुंचे लोगों ने खुद की सफाई

ढलान वाली जगह पर नया निर्माण नहीं

ईदगाह, अरेरा हिल्स, श्यामला हिल्स, चार इमली, बागसेवनिया और कलियासोत-केरवा में 15% से ज्यादा ढलान वाली 1,312.33 हेक्टेयर जमीन पर नया निर्माण नहीं होगा। जंगल और दूसरे संवेदनशील हरित क्षेत्रों में भी निर्माण सीमित रखने का प्रस्ताव है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन