Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र के पुणे में स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का जश्न मनाने...

महाराष्ट्र के पुणे में स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का जश्न मनाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

पुणे। जेजुरी नगर परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवारों ने ज़ोरदार जीत हासिल की है। कुल 20 नगरसेवक पदों में से 17 पर NCP के उम्मीदवार विजयी हुए, जबकि दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर एक स्वतंत्र उम्मीदवार जीता। इस जीत का जश्न जेजुरी मंदिर की सीढ़ियों के पास मनाया जा रहा था। जिसमें हल्दी उड़ाई जा रही थी और इसी बीच आग का दिया गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 5 से 6 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनमें जीत हासिल करने वाला उम्मीदवार भी शामिल बताया जा रहा है।

 

नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में स्थानीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कुछ नगरसेवक भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

नहीं थे सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है, जश्न के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, इसी वजह से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आयोजन में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

हादसे की जांच जारी

वही पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने बताया कि आग लगने की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दीये या पटाखे की वजह से आग लगी हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन