Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्रैक्टर वर्कशॉप में भीषण आग, 8 ट्रैक्टर जलकर खाक; लाखों का हुआ...

ट्रैक्टर वर्कशॉप में भीषण आग, 8 ट्रैक्टर जलकर खाक; लाखों का हुआ नुकसान

रायसेन। जिले के सिलवानी में बुधवार सुबह बरेली रोड स्थित आयशर ट्रैक्टर की वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में रखे ट्रैक्टर इसकी चपेट में आ गए। घटना में पांच नए और तीन पुराने, कुल आठ ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद नगर परिषद सिलवानी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: एमपी में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 10वीं पास महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदन

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के समय वर्कशॉप में मौजूद लोगों और आसपास के क्षेत्र में किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वर्कशॉप में एक साथ आठ ट्रैक्टरों के क्षतिग्रस्त होने से संचालक को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल घटना के बाद आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन