Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनाबालिग से अभद्रता और ड्यूटी में लापरवाही, एएसआई निलंबित: उज्जैन जाने के...

नाबालिग से अभद्रता और ड्यूटी में लापरवाही, एएसआई निलंबित: उज्जैन जाने के बजाय इंदौर पहुंचे, थाने में की गाली-गलौज

धार: मध्यप्रदेश के धार में नाबालिग के अपहरण मामले की जांच के दौरान लापरवाही और नाबालिग से अभद्रता के आरोप में एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए उज्जैन भेजे गए एएसआई निलेश मालवीय वहां पहुंचने के बजाय इंदौर चले गए। इसके बाद कोतवाली थाने में नाबालिग के बयान के दौरान उनके गाली-गलौज करने की शिकायत भी सामने आई। परिजनों की शिकायत और थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद एसपी सचिन शर्मा ने यह कार्रवाई की।

उज्जैन की जगह इंदौर पहुंचे एएसआई

जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को एक नाबालिग के घर से लापता होने पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एएसआई निलेश मालवीय को सौंपी थी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग की तलाश कर रही थी।

इसी सिलसिले में थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के निर्देश पर एएसआई निलेश मालवीय और आरक्षक रुपेश कुमारावत को जांच के लिए उज्जैन भेजा गया था। हालांकि, रवाना होने के कुछ घंटे बाद एएसआई उज्जैन जाने के बजाय इंदौर पहुंच गए। दूसरी ओर आरक्षक अकेले ही उज्जैन पहुंचा। इस घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई।

बयान के दौरान गाली-गलौज का आरोप

इसी बीच नाबालिग लड़की और संबंधित युवक को लेकर परिजन खुद कोतवाली थाने पहुंच गए। 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में नाबालिग के बयान दर्ज किए जा रहे थे। इसी दौरान एएसआई निलेश मालवीय थाने के कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। उस समय लड़की के परिजन भी मौजूद थे। उन्होंने एएसआई के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए एसपी सचिन शर्मा से शिकायत की।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- कोई सीट हमेशा SC-ST के लिए आरक्षित नहीं रह सकती

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराई। थाने के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। जांच में एएसआई की कार्यप्रणाली और उनके व्यवहार को लेकर सामने आए तथ्यों के आधार पर एसपी सचिन शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया। ड्यूटी के दौरान निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचने और नाबालिग के साथ कथित अभद्रता को कार्रवाई का आधार बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन